फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 15 संक्रमित मिले, 33 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से लोगों को राहत मिलने लगी है। शनिवार को कोरोना के 15 संक्रमित मिले हैं। साथ ही 33 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में दो दिन बाद सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। दो दिनों से लगातार सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी। शनिवार को 33 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केस घटकर 136 रह गए हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को 1007 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 836 के आरटीपीसीआर और 171 के रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शनिवार को ही प्राप्त हो गई थी। इसमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 1.75 फीसदी रही। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 885 रिपोर्ट भी शनिवार को प्राप्त की गई थी। इनमें से 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 1.36 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें