फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सहकारिता मंत्री ने विकास कार्यों के लिए जारी किए 2 करोड़ रुपये

Sat, 13 Sep 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सहकारिता व पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने सामाजिक, धार्मिक संगठनों व लोगों की मांगों को पूरा करते हुए विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि से पंचायतों में विकास कार्यों के अलावा विभिन्न गोशालाओं के शेड आदि कार्य किए जाएंगे।
मंत्री के प्रवक्ता की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सहकारिता मंत्री ने रोहतक रोड गोहाना स्थित नंदीग्राम सेवा संस्थान में शेड निर्माण के लिए 11 लाख रुपये, गायत्री शक्तिपीठ परिसर में शेड, सीढियां, बरामदा व छत निर्माण के लिए 11 लाख रुपये, गांव न्यात में मंदिर के पास धर्मशाला में द्वार, चहारदीवारी निर्माण के लिए 1.61 लाख रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म मंदिर में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार के लिए 15 लाख, बली-ब्राह्मणान स्थित श्रीकृष्ण भगवान गोशाला में शेड और चहारदीवारी निर्माण के लिए 11 लाख रुपये, कासंडा स्थित मुरलीदास गोशाला में शेड व अन्य विकास कार्यों के लिए 16 लाख रुपये, मेन बाजार गोहाना में स्वामी गुरुचरण दास सनातन धर्म समिति को सामुदायिक हॉल का अधूरा निर्माण पूरा करने के लिए 15 लाख रुपये जारी किए हैं।
ठसका रोड स्थित धानक समाज सुधार शिक्षा सभा को पुस्तकालय निर्माण व भवन जीर्णोद्धार के लिए 15 लाख रुपये, तिहाड़ मलिक स्थित बाबा गंगन साध मंदिर एवं गोशाला में शेड निर्माण के लिए 11 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।


इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री ने गोहाना स्थित रोहिल्ला टांक क्षत्रिय सभा को भवन में द्वार, छत व बरामदा निर्माण के लिए 11 लाख रुपये, बरोदा रोड स्थित वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसाइटी को आश्रम के अधूरे भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपये, पुराना बस स्टैंड गोहाना स्थित श्री भगवान परशुराम जन कल्याण ट्रस्ट को कमरा निर्माण, टीन शेड, शौचालय व भवन जीर्णोद्धार के लिए 11 लाख रुपये जारी किए हैं।
बरोदा रोड स्थित घासीराम गठवाला खाप पंचायत परिषद को मलिक भवन में अधूरे काम को पूरा करवाने के लिए 11 लाख रुपये, ग्राम पंचायत कासंडी को आंबेडकर भवन में कमरों के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये, गांव भटगांव में धर्मार्थ गोशाला में शेड व अन्य विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

गांव मोहाना में दादी सती धाम सेवा समिति के माध्यम से द्वार, शौचालय, स्नानागार निर्माण के लिए 11 लाख रुपये, ग्राम पंचायत सलारपुर माजरा में शिव मंदिर के नजदीक धर्मशाला निर्माण के लिए 11 लाख रुपये, जवाहर लाल नेहरू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 2 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें