फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूल में कलावा-तिलक मिटाने का विवाद बढ़ा, पुलिस में दी शिकायत

विज्ञापन
फोटो :31: सोनीपत के मुरथल अड्‌डा चौक पर रोष जताते अभिभावक व हिंदू संगठनों के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। तिहाड़ बाघडू गांव स्थित एक निजी स्कूल में छठी कक्षा के छात्र को कलावा बांधने से रोकने और तिलक मिटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को छात्र के परिजनों ने सदर थाने में स्कूल संचालक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। अब बुधवार को फिर से थाने में बैठक होगी।
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ने वाले छठी कक्षा के एक छात्र की मां का आरोप है कि स्कूल में उसके बेटे के हाथ पर बंधा कलावा काट दिया गया और तिलक भी मिटवा दिया गया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन छात्र को लगातार प्रताड़ित कर रहा है। छात्र के परिजनों के साथ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत तिहाड़ा ने सदर थाने में पहुंचकर शिकायत दी। छात्र की मां का आरोप है स्कूल के कई अन्य बच्चों के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है। स्कूल स्टाफ ने उनके बच्चे को पीटा है, इससे उसकी आंख पर सूजन आ गई है।
वर्जन-
-छात्र की मां की शिकायत पर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। अब उन्हें बुधवार को दोबारा बुलाया गया है। मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी सदर सोनीपत
.............

-मामले की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत पर जांच करवाई जाएगी। पूरे मामले की जानकारी जुटाई जाएगी। दोषी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें