फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को विकसित बनाने में हर नागरिक का योगदान जरूरी : डॉ. अरविंद शर्मा

Sat, 29 Nov 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के गोहाना रेलवे जंक्शन पर चलाए गए आत्मनिर्भर भारत जनजागरण कार्यक्रम के दौरान ट् - फोटो : हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगे सहकारिता मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। अमर उजाला
विज्ञापन
गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, जिसे पूरा करने में हर भारतीय का योगदान होगा। स्वदेशी उत्पादों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से जो बदलाव आएगा, उससे न केवल स्थानीय दुकानदार मजबूत होंगे, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत रेलयात्रियों के साथ संपर्क करने सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा गोहाना रेलवे जंक्शन पर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा, गोहाना भाजपा जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल, जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक के साथ ट्रेनों में सवार रेलयात्रियों से संपर्क कर संवाद किया।
उन्होंने मेक इन इंडिया अभियान के तहत विदेशी कंपनियों को देश में उत्पादन शुरू करने के लिए मजबूर किया जा चुका है। स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देने के लिए युवा उद्यमियों को मुद्रा ऋण के माध्यम से आर्थिक सहयोग दे रहा है।
विज्ञापन

विकसित किया जा रहा गोहाना जंक्शन

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना रेलवे जंक्शन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसपर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने रेलयात्रियों के अनुरोध पर रेलवे फुट ओवर ब्रिज को देवीपुरा पार्क तक विस्तार देने और देवीपुरा की तरफ 5 फुट रास्ता खोलने के लिए स्टेशन मास्टर को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह खुद इसकी पैरवी करेंगे और शीघ्र इसे पूरा करवाएंगे।
खिलाड़ियों की मौत के मामले में सरकार गम्भीर
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने लाखनमाजरा व बहादुरगढ़ में दो खिलाड़ियों की मौत को बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर हैं। भविष्य में ऐसी पुनरावृति नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस दौरान डॉ. धर्मबीर नांदल, रामधारी जिंदल, रामधन भारतीय, सुनील मेहता, बलराम कौशिक, सत्यनारायण गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें