फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संविदा सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jan 2026 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में काम छोड़कर नगर निगम कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते संविदा सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। संविदा सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर अपना काम बाधित रखा। इससे रेलवे लाइन पार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराई रही। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सोनीपत शाखा के प्रधान भारत कंडेरा ने किया।
विज्ञापन

कंडेरा ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने पीएफ और ईएसआई के नाम पर पांच महीने में करीब 80 लाख रुपये डकार लिए हैं। ठेकेदार की ओर से न ईएसआई कार्ड बनाए गए और न ही पहचान पत्र। इससे कर्मचारियों में रोष है। अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। सड़काें की सफाई न होने के कारण जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहा जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया और उनकी समस्या को जानकार बुधवार को ठेकेदार के साथ बैठक करने की बात कही।
प्रधान भारत कंडेरा ने विश्वास दिलाया है कि सभी कर्मचारियों की मांगों का समाधान पुरजोर तरीके से किया जाएगा। अगर भविष्य में कर्मचारियों की इन मूल समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो वह हड़ताल करने के लिए मजबूर होेंंगे। साथ ही वह नगर निगम कार्यालय के गेट पर ताला जड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें