फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गांवों में जर्जर पेयजल लाइन की होगी मरम्मत

Tue, 20 Jan 2026 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के विभिन्न गांवों में जर्जर हो चुकी पेयजल लाइन का सुधार किया जाएगा। लीक हो रही पाइप की मरम्मत के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 8.57 लाख रुपये के दो टेंडर लगाए हैं। अमर उजाला की तरफ से गत दिनों दूषित पानी को लेकर चलाए गए अभियान के बाद विभाग की नींद टूटी है।
विज्ञापन

गोहाना और बरोदा हलके के विभिन्न गांवों में पेयजल लाइन को दुरुस्त किया जाएगा। रिवाड़ा, कटवाल, आंवली, गिवाना, जसराणा, बिलबिलान, महलाना, ताजपुर तिहाड़ खुर्द, हसनयारपुर तिहाड़ कलां, न्यात, बड़ौता, तिहाड़ मलिक, मोई, पुट्ठी में मरम्मत पर 5.16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसके लिए विभाग ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सलीमसर माजरा, गुहणा, रूखी, सिकंदरपुर माजरा, महिपुर, ठसका और भैंसवान खुर्द में लाइनों की मरम्मत के लिए 3.41 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई घटना के बाद अमर उजाला की ओर से जिलेभर में अभियान चलाया गया था। अभियान के साथ विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को खुद आगे आकर पेयजल लाइन को दुरुस्त करने की मांग उठाई थी। दूषित पानी की समस्या कितनी पुरानी, कितनी बदहाल है यह किसी से छिपा नहीं है।
पड़ताल में जिले में ऐसी स्थिति सामने भी आई थी। पानी की पाइप लाइन दशकों पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। उन लाइनों की मरम्मत कराने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। लाइनों की मरम्मत विभाग की ओर से ठेकेदारों के माध्यम से कराई जाएगी।
गांवों में जर्जर हो चुकी पेयजल लाइनों की मरम्मत कराई जाएगी। विभाग की ओर से टेंडर लगाए गए हैं। यह टेंडर एक साल के लिए आवंटित किए जाएंगे। लीक हो रही पाइपों की मरम्मत के साथ पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी। -नवीन गोयत, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें