फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: परिचालक से मारपीट के विरोध में साढ़े सात घंटे बसों का चक्का जाम

Fri, 21 Nov 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23 : सोनीपत के गोहाना बस अड्डे पर गेट बंद करके धरने पर रोष जताते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। पानीपत में पेट्रोल पंप पर मंगलवार को सब डिपो गोहाना के परिचालक के साथ मारपीट करने के विरोध में वीरवार को रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डे का गेट बंद करके दोपहर 12 से शाम साढ़े 7 बजे तक बसों का चक्का जाम रखा। पंप संचालक महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वीरवार दोपहर बाद बसों का परिचालन बंद होने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि परिचालक ने महिला यात्री के कहने पर पंप पर बस को रोका था। महिला वहां अपने बच्चे को लघुशंका कराने लेकर गई थी। इस पर कहासुनी होने पर महिला पंप संचालक ने मंत्री को फोन करवाकर परिचालक से माफी मंगवाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया।
कर्मचारी नेता अशोक पांचाल व संजीव स्वामी ने कहा कि मंगलवार को गोहाना सब डिपो की बस चंडीगढ़ से गोहाना आ रही थी। बस में एक महिला और उसका तीन साल का बच्चा सवार थे। बच्चे को लघुशंका लगने पर उसकी मां ने परिचालक को बस रोकने के लिए कहा था।
विज्ञापन

परिचालक राजेश सैनी ने पानीपत में चीनी मिल के निकट एक पेट्रोल पंप पर बस रुकवा दी। पंप पर उचित व्यवस्था न होने पर महिला ने बच्चे को खुले में लघुशंका करवा दी। इसके बाद महिला पंप संचालक ने परिचालक, चालक, महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। मंत्री का पंप होने की बात कहकर परिचालक को निलंबित करवाने की धमकी दी थी।
वहां से चालक व परिचालक बस लेकर गोहाना आ गए थे। बाद में अधिकारियों ने परिचालक से कहा था कि एक बार पंप पर जाकर बातचीत की जाए। परिचालक व उसके साथी पंप पर बातचीत करने गए तो उनके मोबाइल बाहर रखवा दिए गए। इसके बाद उनको कमरे में ले जाकर परिचालक से मारपीट की गई।
इस मामले को लेकर पानीपत के इसराना थाना में शिकायत दी गई। इसी मामले को लेकर वीरवार को कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर गेट बंद करके बसों का परिचालन रोक दिया था। कर्मचारियों ने मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

फोटो 23 : सोनीपत के गोहाना बस अड्डे पर गेट बंद करके धरने पर रोष जताते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें