फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच दिन से संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी, 15 वार्डों में नहीं हो रही सफाई

Mon, 20 Jan 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02. सोनीपत नगर निगम कार्यालय में एकत्रित होकर रोष जताते हड़ताली संविदा सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। वेतन की मांग को लेकर संविदा सफाई कर्मी पांच दिन से हड़ताल कर रहे हैं। नगर निगम प्रशासन की ओर से उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। हड़ताल के चलते निगम क्षेत्र के 15 वार्डों में सफाई तक नहीं हो रही।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने रविवार को नगर निगम कार्यालय में एकत्रित होकर रोष जताया और निगम प्रशासन से जल्द बकाया वेतन जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें वेतन जारी नहीं किया जाएगा तब तक वह सफाई नहीं करेंगे। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के बैनर तले संविदा सफाई कर्मी नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए। कर्मियों ने कहा कि 27 अगस्त 2024 को टेंडर खत्म होने के बावजूद निगम प्रशासन की तरफ से उनसे काम लिया जा रहा है। काम के बदले उन्हें वेतन जारी नहीं किया है। अब नवंबर व दिसंबर का वेतन बकाया है। निगम प्रशासन की तरफ से सफाई का टेंडर भी नहीं लगाया जा रहा है। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद उनकी मांग पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा। नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई ने बताया कि 20 जनवरी को नगर निगम से गीता भवन चौक होते हुए लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सैकड़ों कर्मी शामिल होंगे। इस दौरान सावन कुमार, युधिष्ठिर, अनिल, बलजीत, मुकेश कर्मा, रविंद्र, हजारी, सुनील, रितेश, अजय, अमन, सुनील, राकेश, माया, पिंकी, उषा, अंजू, मंजू, रीना, प्रमिला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें