फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंजाब लाठीचार्ज के विरोध में संविदा कर्मियों ने पुतला फूंका

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के बाहर रेलवे रोड पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फू
विज्ञापन
सोनीपत। पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को सोनीपत में संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर शहर में जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे रोड पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ की सोनीपत इकाई के प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि सरकार संविदा कर्मचारियों की सुनवाई नहीं कर रही। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, पर सरकार उन्हें पूरा नहीं कर रही। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा भी पंजाब लाठीचार्ज का विरोध कर रहा है।
भारत कंडेरा ने बताया कि गत 1 मई से 14 मई तक नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने हड़ताल की थी। सरकार से समझौता हुआ था कि 13 हजार पेरोल कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता भी दिया जाएगा। 22 सूत्री मांग पत्र में से 17 मांगों पर सहमति बनी, पर कुछ ही मांगों का पत्र जारी हुआ है। इसी कारण नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे हरियाणा में 6 से 8 अगस्त को हड़ताल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें