सोनीपत। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के बैनर तले शनिवार को पांचवें दिन नगर निगम कार्यालय के गेट पर संविदा सफाई कर्मियों का धरना जारी रहा।
उप प्रधान रविंद्र ने बताया कि अब तक हटाए गए सफाई कर्मियों को नौकरी पर वापस लेने पर कोई सहमति नहीं बनी। एक दिन पहले ठेकेदार ने संयुक्त आयुक्त के सामने चार माह का काटा हुआ ईएसआई व ईपीएफ जमा करने से मना कर दिया जिससे सफाई कर्मियों में रोष है।
ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच यूनियन से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कर्मा ने कहा कि अगर शासन व प्रशासन ने उनकी मांगों को अनदेखा किया तो वह शहर में सफाई कार्य रोक देंगे। इससे सड़कों पर कूड़े के ढेर लगने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
इस दौरान सचिव सावन कुमार, सोनू, रितेश, नवीन, रोशन, जितेंद्र, गुलाब, जगबीर, रामू, कश्मीरीलाल, अनीता, अंजली, पूनम, ज्योति मंजू, अंजू भी मौजूद रहे।