फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संविदा सफाई कर्मियों ने नया टेंडर आवंटन न होने देने की चेतावनी दी

Wed, 10 Sep 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के बैनर तले मंगलवार को संविदा सफाई कर्मचारी नगर निगम में एकत्रित हुए। बैठक के बाद यूनियन का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला।
विज्ञापन

सोनीपत नगर निगम में ठेका समाप्त कर सभी सफाई कर्मचारियों को महकमे के रोल पर लेने को कहा। उपायुक्त सुशील सारवान ने प्रतिनिधिमंडल को बुधवार को दोबारा कार्यालय में बुलाया। इसके बाद नगर निगम कार्यालय में संयुक्त आयुक्त से मिला।
संयुक्त आयुक्त ने सफाई का टेंडर खुलने की बात कही। इस पर कर्मचारी नेताओं ने टेंडर न होने देने की चेतावनी दी। प्रधान मुकेश टांक, पीपुल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार, नगर निगम सोनीपत इकाई प्रधान भारत कंडेरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कर्मा ने कहा हा कि अगर सोनीपत में दोबारा से टेंडर लगाया जाता है तो तमाम सफाई कर्मचारियों की आवाज है कि अगर टेंडर हुआ तो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें