फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ठेका सफाई कर्मियों ने निगम कार्यालय के बाहर फूंका पुतला

Tue, 04 Nov 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत नगर निगम कार्यालय के बाहर ठेका प्रथा व कर्मियों के हटाए जाने के विरोध में पुतला - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम का मकरीकुंड व मंदिर ।
विज्ञापन
सोनीपत। मजदूर विरोधी नीति 2025 व ठेका प्रथा का विरोध करते हुए ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों ने सोमवार को रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रधान मुकेश टांक ने कहा कि मंच के सदस्य एक माह से अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के गेट पर धरना दे रहे हैं मगर उनकी समस्या का आज तक समाधान नहीं किया गया। जब उन्होंने अपने हक की आवाज उठाई तो 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया।
इसी को लेकर संविदा कर्मी 3 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। टांक ने कहा कि अगर हटाए गए कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं लिया गया तो वह आमरण अनशन करने के लिए मजबूर होंगे। सरकार ने वर्ष 2018 में नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति कर आश्वासन दिया था कि सभी पुराने ठेका कर्मियों को पे-रोल पर रखा जाएगा। इसके बाद सरकार व निगम प्रशासन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

मुकेश टांक ने आरोप लगाया कि निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। कर्मचारियों को वर्ष 2019 से 2021 तक के एरिअर की राशि नहीं दी गई है। निगम और जिला प्रशासन की ओर से अब तक हटाए गए कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
टांक ने कहा कि उनकी मांग है कि ठेका प्रथा को जड़ से समाप्त किया जाए और बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए अन्यथा उनका धरना व भूख हड़ताल जारी रहेगी। रोजाना अलग-अलग कर्मचारी धरने पर भूख हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन के दौरान मुकेश कर्मा, युद्धिष्ठिर, रविंद्र, सावन कुमार, रितेश, घनश्याम, इंद्रजीत, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें