फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वार्ड-9 की सड़कों पर दूषित पानी और गलियों में कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
-दुर्गंध और मच्छरों से लोग परेशान, शिकायत के बावजूद समाधान नहीं कराने का आरोप
विज्ञापन

फोटो 36: सोनीपत के गन्नौर स्थित वार्ड नंबर 9 में सड़क पर भरा दूषित पानी। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। वार्ड नंबर-9 में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कों और गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, वहीं नालियों का दूषित पानी सड़क पर फैल रहा है। गंदगी और जलभराव के कारण आसपास दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि नगरपालिका में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
वार्ड की गलियों और सड़कों पर नालियों का दूषित पानी फैलने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जगह-जगह कूड़ा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है। राहगीर राजेश, महेंद्र और सुरेंद्र ने कहा कि सफाई व्यवस्था नियमित नहीं होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। इससे दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद अशोक सैनी ने नगर पालिका प्रशासन पर सफाई व्यवस्था की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से मुलाकात की, लेकिन सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी में ढिलाई और कूड़ा नहीं उठाए जाने की समस्या बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से वार्ड में नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा
स्थानीय लोगों को आशंका है कि लंबे समय तक गंदगी और नालियों का पानी जमा रहने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने नगरपालिका से जल्द सफाई अभियान चलाने और नालियों की सफाई करवाकर दूषित पानी की निकासी सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को सफाई कर्मचारी भेजकर करवाएंगे सफाई : सचिव
नगर पालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि बुधवार को सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने इस संबंध में सफाई निरीक्षक को भी आवश्यक निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें