फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीटी रोड की सर्विस लेन पर भरा दूषित पानी, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Fri, 29 May 2026 07:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव गढ़ी कलां के पास जीटी रोड की सर्विस लेन पर भरा दूषित पानी। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गढ़ी कलां गांव स्थित जीटी रोड की सर्विस लेन पर भरा दूषित पानी ग्रामीणों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बना है। निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-44 व आसपास की गलियों में गंदा पानी जमा है जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। वाहनों के गुजरने पर दूषित पानी राहगीरों और दुकानदारों पर गिर रहा है जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
सोमबीर, सलीम, सोनू और शौकीन आदि ने बताया कि गांव में लंबे समय से पंचायत की तरफ से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इसी वजह से दूषित पानी सड़कों पर जमा रहता है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर कई बार एसडीएम व संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरे रहने से आसपास बदबू और गंदगी फैल रही है जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। दूषित पानी और कीचड़ के कारण हाईवे पर फिसलन बढ़ गई है जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। साथ ही गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ रही है जिससे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पानी निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जनजीटी रोड किनारे बना नाला बारिश के पानी निकासी के लिए बना रखा है लेकिन गांव के लोगों ने नाले पर कब्जा करके उसमें दूषित पानी डालना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन को गांव के पानी निकासी के लिए कदम उठाने चाहिए।-जगभूषण शर्मा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें