खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर लंबे समय से दूषित पानी भरने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका प्रशासन की ओर से इस समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। जलभराव के कारण पैदल राहगीरों को सड़क पार करने के लिए वाहन चालकों से लिफ्ट मांगना पड़ रहा है।
शहर में सफाई की बात की जाए तो नगरपालिका का मासिक बजट लाखों रुपये का है। धरातल पर यह सफाई दिखाई नहीं देती। शहर के दिल्ली मार्ग पर तीन साल से दूषित पानी भरा हुआ है। इसको लेकर नगरपालिका की तरफ से स्लैब उखाड़कर नालों तक को साफ किया जा रहा है। अभी तक दिल्ली मार्ग पर भरे दूषित पानी की निकासी पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसकी वजह से वाहन चालक व पैदल गुजरने वाले भी परेशान हैं। जिन्हें इस दूषित पानी के बीच से आवाजाही करने में परेशानी होती है।
वर्जन
दिल्ली मार्ग पर चार स्थानों पर नालों को सीवर के मैनहाेल से जोड़ा गया है लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग की सीवर लाइन बंद पड़ी है। इससे जलनिकासी नहीं हो पा रही है।-वीरेंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक, नगरपालिका, खरखौदा।