फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला नागरिक अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर का निर्माण जारी

Sat, 01 Aug 2026 08:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में आपातकालीन के साथ शुरू हुआ निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रजिस्ट्रेशन व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में आपातकालीन के साथ रजिस्ट्रेशन काउंटर का निर्माण चल रहा है।



निर्माण पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन खिड़कियों की संख्या वर्तमान की तुलना में लगभग दोगुनी हो जाएगी, जिससे मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग के मंजूरी लेकर एक कंपनी की ओर से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत रजिस्ट्रेशन काउंटर का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल जिला अस्पताल में चार रजिस्ट्रेशन खिड़कियों के माध्यम से मरीजों की ओपीडी पर्चियां बनाई जा रही हैं।



रोजाना 1500 से ज्यादा मरीजों के पहुंचने के कारण इन खिड़कियों पर काफी भीड़ रहती है। कई बार मरीजों और उनके परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।



अस्पताल प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन काउंटर का निर्माण कार्य आपातकालीन (इमरजेंसी) के साथ शुरू कराया है, ताकि निर्धारित समय में निर्माण पूरा कर नई खिड़कियों को जल्द संचालित किया जा सके। चार और काउंटर बनने से मरीजों की पंजीकरण प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और तेज होगी तथा ओपीडी सेवाओं का संचालन भी सुचारु रूप से हो सकेगा।



अस्पताल प्रशासन का मानना है कि बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए रजिस्ट्रेशन सुविधा का विस्तार आवश्यक था। नए काउंटर शुरू होने से भीड़ का दबाव कम होगा, कर्मचारियों पर कार्यभार घटेगा और मरीजों को कम समय में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।



निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल में आने वाले हजारों मरीजों और उनके परिजनों को सीधा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन




वर्जन



जिला अस्पताल में रजिस्ट्रेशन व्यवस्था का विस्तार दिया जा रहा है। खासकर महिलाओं व बुजुर्ग लोगों की सुविधा को देखते हुए सीएसआर के तहत आपातकालीन के साथ निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद जल्द ही रजिस्ट्रेशन काउंटर चालू कर दिए जाएंगे। -डॉ. अनुराधा जैन, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें