फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर किसानों के पक्के मकानों का निर्माण पुलिस ने रुकवाया, आज होगी बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ जारी धरनास्थल पर पक्के मकानों का निर्माण शुरू किए जाने की सूचना के बाद शुक्रवार को पुलिस अमला मौके पर पहुंचा। डीएसपी व कुंडली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने किसानों को कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रोकने को कहा। इस पर किसानों ने पुलिस से उनके रहने की व्यवस्था करने की बात कह डाली। बातचीत के बाद किसान निर्माण कार्य रोकने को तैयार हुए, लेकिन साथ ही कह दिया कि संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद ही इसे लेकर आगे निर्णय होगा।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर किसान 106 दिन से कुंडली बॉर्डर पर डटे हैं। अब किसानों ने यहां पक्के मकानों का निर्माण शुरू कर दिया है। कुंडली धरने के मुख्य मंच से करीब आधा किलोमीटर पहले पानीपत से दिल्ली जाने वाली लेन पर कई मकानों का निर्माण एक साथ शुरू करवाया गया है। साथ ही किसान मोर्चा कार्यालय के पास भी एक साथ 4 कमरों का निर्माण शुरू किया गया है। निर्माण कार्य के लिए सामग्री लगातार पहुंच रही है। यहां कई मकानों की नींव तैयार हो चुकी है जबकि निर्माण के लिए इससे पहले ट्यूबवेल भी लगवाए जा चुके हैं। किसानों का तर्क है कि सरकार के हठ के कारण उन्हें यहीं बैठना पड़ रहा है। किसानों ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि वह यहां पर प्लाट काटेंगे और मोहल्ले भी बसाएंगे।
जिस पर डीएसपी वीरेंद्र कुमार व थाना प्रभारी रवि कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को निर्माण रोकने को कहा। इस पर किसानों ने पहले तो पुलिस के सामने ही उनके रहने की व्यवस्था करने करने को कह दिया, लेकिन बाद में समझाने के बाद निर्माण रोक दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेता यहां पहुंचेंगे। जिनसे बातचीत के बाद वह अंतिम निर्णय लेंगे। पुलिस का कहना है कि जीटी रोड पर पक्का निर्माण किया जाना सही नहीं है। पुलिस ने कहा कि किसान कानून के दायरे में रहकर गतिविधियां चलाएं, पुलिस के लिए परेशानी खड़ी न करें।
विज्ञापन

किसानों द्वारा धरनास्थल पर पक्के निर्माण किए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीएसपी के साथ मौके पर गए थे। किसानों को निर्माण कार्य रोकने के लिए मनाया गया है। शनिवार को फिर से किसानों के साथ बातचीत होगी।
विज्ञापन

- रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें