सोनीपत। गांव रेवली के पास सिक्योरिटी एजेंसी के कार्यालय में घुसकर छह लोगों ने पहले तोड़फोड़ की, फिर संचालक को पीटा। आरोप है कि हमलावर संचालक के 63 हजार रुपये भी ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव रेवली के कृष्ण कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसने मुरथल रोड पर सिक्योरिटी एजेंसी का कार्यालय बना रखा है। वह रात को अपने दोस्त विशाल के साथ कार्यालय में बैठे थे। इसी बीच उसका चचेरा भाई अपने बेटे के साथ वहां पर डंडा और लोहे की रॉड लेकर पहुंचा। वह शराब के नशे में था। उसने बताया कि उनके बीच प्लॉट का विवाद चल रहा है। इस दौरान उसके चचेरे भाई ने प्लॉट के विवाद में मारपीट की। इस दौरान उसके भाई के साथी आए और कार्यालय में तोड़फोड़ की। आरोप है कि उसके कार में रखे 63 हजार रुपये भी गायब हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।