फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई डिस्पेंसरी का निर्माण अंतिम चरण में

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में निर्मित की गई ईएसआई स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए बन रही ईएसआई डिस्पेंसरी का निर्माण अब अंतिम चरणों में पहुंच गया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने यहां 1500 मीटर जमीन पर तीन करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला भवन का निर्माण किया है।



हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई के भवन निर्माण के लिए वर्ष 2014 में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को जमीन आवंटित की थी। लंबे इंतजार के बाद विभाग ने मई 2024 में डिस्पेंसरी के निर्माण के लिए टेंडर अलॉट किया था। अब भवन निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


डिस्पेंसरी का भवन निर्माण होने के बाद बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में करीब 10 हजार ईएसआई कार्ड धारकों सहित 12 हजार कार्यरत श्रमिकों व उनके परिजनों को लाभ मिलेगा।







भवन निर्माण का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। अब परिसर में पानी की व्यवस्था के लिए एक लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड टैंक बनाया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट तैयार किया जा चुका है और औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




- सतपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग



डिस्पेंसरी के शुरू होने से औद्योगिक क्षेत्र के हजारों श्रमिकों को समय पर और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता और जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से डिस्पेंसरी का उद्घाटन करवाने की मांग की है।

अमित गोयल, अध्यक्ष, बड़ी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें