फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण एवं शिल्प कला देवता से मिलती रहेगी प्रेरणा : पंवार

Sat, 20 Sep 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत के छोटा हलवाई हट्टा में श्रीश्री सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा वार्षिक महोत्सव के द
विज्ञापन
सोनीपत। पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि निर्माण एवं शिल्प कला के देवता भगवान विश्वकर्मा से हम सभी को निरंतर नवीन रचनाओं और नवसृजन की प्रेरणा मिलती रहेगी। भगवान विश्वकर्मा के दिखाए मार्ग पर चलकर ही विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार छोटा हलवाई हट्टा में आयोजित श्रीश्री सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा वार्षिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। पूर्व विधायक ने सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण का देवता कहा जाता है। वह दुनिया के सबसे पहले इंजीनियर और वास्तुकार थे। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने हमेशा कर्म का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सोनू वर्मा, जोगिंद्र वर्मा, अनूप मंडल, बसंत माझी, शक्ति पांजा, मानस आदक, गोपाल दास, असित, हरेकृष्ण, धनंजय, कानाई, गोविंद दास, रमेश प्रमाणिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें