फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मनरेगा संग्राम अभियान के तहत कांग्रेसियों ने दिया धरना

Fri, 06 Feb 2026 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में धरने पर बैठे हुए कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को मनरेगा संग्राम अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने मांग की कि मनरेगा के तहत कार्य दिवसों की संख्या को गारंटी के साथ बढ़ाया जाए। मजदूरी का भुगतान समय पर सीधे बैंक खातों में सुनिश्चित हो। योजना में तकनीकी जटिलताओं को कम कर अनपढ़ मजदूरों के लिए प्रक्रिया सरल बनाई जाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा जैसी क्रांतिकारी योजना की आत्मा को ही खत्म कर दिया है। आज मनरेगा के मजदूरों के साथ घोर अन्याय हो रहा है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ थी जिसे भाजपा ने अपनी गलत नीतियों से तोड़ दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री जगबीर मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, जयवीर वाल्मीकि, पदम सिंह दहिया के अलावा जयभगवान आंतिल, सुरेंद्र शर्मा, जयवीर आतिल, अनुज छाबड़ा, सतबीर निर्माण, देवेंद्र राठधना, अमित मंडल, जयवीर राठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें