फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस एकजुट, संगठनात्मक ढांचा मजबूत : राव नरेंद्र

Tue, 07 Oct 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत के एनएच-44 ​स्थित ​भिगान टोल प्लाजा पर नए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र का स्वागत
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के चंडीगढ़ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले एनएच-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और प्रदेश में संगठनात्मक ढांचा काफी मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन

भिगान टोल प्लाजा पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा की तरफ से लगाए जा रहे गुटबाजी के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि कांग्रेस में किसी तरह का मतभेद नहीं है। गुटबाजी का आरोप लगाने वाली भाजपा को पहले अपने धड़ों की गिनती करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस आलाकमान का हर निर्णय सर्वमान्य है। संगठन में किसी भी नेता की नाराजगी की बात निराधार है। सभी नेता पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करेंगे। केंद्र व प्रदेश भाजपा के जनविरोधी फैसलों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
राव नरेंद्र ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के चयन से पहले जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को लेकर भी राव नरेंद्र ने सकारात्मक रुख दिखाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह निर्णय उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले लिया गया था। पार्टी को मजबूती देने वाला हर कदम सराहनीय है। इस यात्रा से भी संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान, ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, डॉ. सतबीर निर्माण, प्रदीप गौतम, अरुण कौशिक, कमल हसीजा समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें