फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आठवीं के छात्र को बंधक बनाकर चाकू से किया हमला

Tue, 07 Oct 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जुआं में आठवीं के छात्र को बंधक बनाकर तीन छात्रों ने उसे अमानवीय यातनाएं दीं। उस पर सूए और चाकू से वार किए। बाद में आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने मरणासन्न हालत में पड़े छात्र को देखा तो पुलिस व परिजन को सूचना दी। घायल छात्र को खानपुर मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

14 वर्षीय हिमांशु को शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद तीन छात्र उठाकर नहर की कच्ची पटरी पर ले गए। वहां तीनों ने उस पर चाकू और सूए से वार किए। मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना मोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने छात्रों को अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें