फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी का नाम लेकर कांग्रेस ने लोगों को किया गुमराह : नायब

Mon, 10 Jun 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने डेढ़ दशक पहले केवल प्लॉट देने की बात कही थी, लेकिन लोगों को मालिकाना हक नहीं दिया। लोग मालिकाना हक पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटते रहे। योजना का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा था और महात्मा गांधी का नाम लेकर लोगों को गुमराह किया।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष में केंद्र व प्रदेश सरकार ने अंत्योदय की भावना को धरातल पर उतारा है। डबल इंजन की सरकार सही मायने में जरूरतमंद की हितैषी है और गरीब को मजबूत व सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कांग्रेस ने गरीबों को झूठ बोलकर गुमराह कर वोट लेकर शोषण किया है। चुनावों में विपक्ष ने जनता को गुमराह किया कि संविधान और आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा, यह झूठ था।



गरीब का बेटा ही समझ सकता है दर्द



विकास एवं पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि गरीब का बेटा ही गरीब का दर्द गरीब समझ सकता है। नायब सिंह सैनी गरीबी से जूझ कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इसलिए 100-100 गज के प्लाॅटों वाला झगड़ा खत्म करके गरीबों को उनका हक दिलवाया है।
विज्ञापन




कार्यक्रम में यह रहे मौजूद



कार्यक्रम में विधायक मोहन लाल बड़ौली, सत्यप्रकाश जरावता व एसीए अमित अग्रवाल ने संबोधित किया। इस दौरान विधायक हरविंद्र कल्याण, निर्मल चौधरी, पूर्व मंत्री कविता जैन, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, पूर्व वाइस चेयरमैन ललित बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें