फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस मोतियाबिंद से ग्रस्त, नजर नहीं आता विकास : बड़ौली

विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत में अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड
विज्ञापन
सोनीपत। बजट पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोतियाबिंद से ग्रस्त है। वह आपसी गुटबाजी में इतनी व्यस्त है कि उसे 10 साल से विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

मोहनलाल बड़ौली ने सोनीपत में अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में पहली बार 2 लाख करोड़ से अधिक रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश किया गया है। यह ऐसा पहला बजट है, जिसमें प्रदेशभर से आए करीब 11 हजार सुझावों को शामिल कर बजट जनता को दिया गया। उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस अपने घरेलू झगड़ों व टांग खिंचाई में व्यस्त है। वह लोगों को बरगलाने में विश्वास करती है। भाजपा सबका साथ- सबका विकास व सबका विश्वास की विचारधारा में यकीन करती है। कांग्रेस को मीडिया में बयानबाजी करने के बजाय धरातल पर जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें