फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, फूंका सीएम का पुतला

Mon, 26 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर युवा कांग्रेसियों ने सोमवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान सोनीपत विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं से जिला कांग्रेस भवन से सुभाष चौक से वापस रेलवे रोड होते हुए गीता भवन तक जुलूस निकाला और सीएम का पुतला फूंका।
विज्ञापन

कांग्रेस के सोनीपत विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में विकास चरम सीमा पर था, लेकिन भाजपा ने प्रदेश को एक ही साल में बदहाल कर दिया। भाजपा सरकार ने लोगों को अच्छे दिन आने के नाम पर ठगा है। भाजपा के राज में युवा, बुजुर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी वर्ग भी संतुष्ट नहीं है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार ने नर्सिंग छात्राओं पर लाठीचार्ज करके अपनी बर्बरता का परिचय दिया। भाजपा के राज में महंगाई भी अपने चरम स्थान पर है, लोगों को अपनी आम जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। इस मौके पर राजेश वर्मा, अलीशेर पठान, डॉ. सतवीर निर्माण, भलेराम जांगड़ा, नीलम बाल्याण, डॉ. स्नेहा अहलावत, कमला मलिक, रजनी, संजू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें