फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आगमन से पहले भारतीय किसान संघ करेगा आंदोलन

Mon, 26 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जाखौली में भारतीय किसान संघ द्वारा एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। पंचायत की अध्यक्षता प्रधान ताहर सिंह ने की। संघ के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि पिछली सरकार ने उनसे कोडिय़ों के भाव जमीन लेकर उनसे नाइंसाफी की है और अब वर्तमान सरकार भी उसी जमीन पर विकास कर उनके जख्मों पर नमक छिड़क रही है। भारतीय किसान संघ किसी भी कीमत पर ये सब बर्दाश्त नहीं करेगा। किसानों को उनकी भूमि की मार्केट वैल्यू मिलनी चाहिए जो सवा करोड़ रुपये है। संघ विकास विरोधी नहीं है, मगर विकास किसान को बर्बाद करके नहीं होना चाहिए। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले संघ एक बड़ा आंदोलन इसी विषय को लेकर चलाएगा और किसी भी कीमत पर अपनी जमीन का हक नहीं छोड़ेंगे। चाहिए उस के लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। इस मौके पर दिनेश चौहान, वेद प्रकाश, गौरव आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें