राई। कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम मे 22 जनवरी को भगवान श्रीराम को बधाई एवं विराट पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है।
इसमें हजारों भक्त परिवार श्रीराम की मूर्ति को चावल और कुमकुम भेंट करके बधाई देंगे और आचार्य श्री रामचंद्र बोहरे के सानिध्य में प्रभु का महाभिषेक करेगें। 21 जनवरी को भगवान श्रीराम जयघोष यात्रा निकाली जाएगी।
संस्था के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि जो भी भक्त बधाई अरदास के रूप में भगवान श्रीराम को कुमकुम व चावल अर्पण करेगा उसे अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में अर्पित किया जाएगा। 51 करोड़ भगवान श्रीराम नाम लेखन के लिए पुस्तक का वितरण किया जाएगा और धाम परिसर में श्रीराम नाम लेखन पुस्तक प्राप्ति के लिए संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। 21 गांव के लोग भगवान श्रीराम की मूर्ति को जल और दूध अर्पण करेंगे। नाथूपुर से ओम शांति स्कूल के सैकड़ों बच्चे अध्यक्ष योगराज भारद्वाज एवं प्रिंसिपल राजेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रभु श्रीराम की मूर्ति का महाभिषेक व भजन की प्रस्तुति देंगे।,