फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिल्ली-पानीपत लेन से हटा रहे कंक्रीट के अवरोधक, दिनभर लगा जाम

Sat, 22 Mar 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो:35: सोनीपत के कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर रखे बड़े पत्थर। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली-सिंघु बॉर्डर फ्लाईओवर से अवरोधक व कंक्रीट की दीवार हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। दूसरे दिन शाम तक दिल्ली-पानीपत लेन से कंक्रीट की दीवार तोड़ी जाती रही। साथ ही पानीपत-दिल्ली लेन पर अवरोध हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि शनिवार से दिल्ली में प्रवेश करना और आसान हो जाएगा। फिलहाल सर्विस लेन से दिल्ली में वाहनों को भेजा जा रहा है, जिससे कुंडली बॉर्डर पर जाम की स्थिति बन रही है। हाईवे पूरा खुलने से आम लोगों के साथ ही उद्योगपतियों को सबसे ज्यादा राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद पंजाब के किसानों को अंबाला के शंभू बॉर्डर पर रोक दिया गया था। वहां सुरक्षा बलों के साथ टकराव होने पर दिल्ली पुलिस प्रशासन ने 13 फरवरी, 2024 को कुंडली-सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया था। सीमेंट की दीवार तक खड़ी कर दी गई थी। बाद में सर्विस रोड और पानीपत-दिल्ली हाईवे की एक लेन को खोल दिया था। जिससे वाहन चालकों को पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही थी।
कुंडली-सिंघु बार्डर पर सुबह-शाम अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। नौकरीपेशा, उद्योगपति व व्यापारी वर्ग सबसे अधिक परेशान होते थे। इसी बीच अंबाला के पास शंभू बॉर्डर को खोलने का काम बुधवार रात को शुरू होने के बाद वीरवार शाम को चार बजे दिल्ली प्रशासन ने कुंडली-सिंघु बॉर्डर सीमा को पूरी तरह खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। हालांकि कंक्रीट की दीवार व बैरिकेड हाईवे को खोलने में बाधा बन रहे हैं। उन्हें हटाने के लिए लगातार बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। फ्लाईओवर पर बनाए गए पक्के अवरोधकों को हटाने के लिए बुलडोजर लगाए गए हैं। सीमेंट की दीवारों को तोड़ने में समय लग रहा है।

दिनभर जाम से जूझते रहे वाहन चालक

वाहन चालक शुक्रवार को दिनभर जाम की समस्या से जूझते रहे। वाहनों को संपर्क मार्ग से निकाला जा रहा है। ऐसे में कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर जाम लग रहा है। फ्लाईओवर पर बुलडोजर चलाकर हाईवे को पूरी तरह खोलने का काम जारी है। भारी व हलके वाहन संपर्क मार्ग से गुजारने से वहां वाहनों की कतार लगी रही। दिल्ली पुलिस को वाहनों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।

उद्योगपतियों को मिलेगी सबसे बड़ी राहत
कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन बॉर्डर को पूरी तरह खोलने के फैसले का स्वागत करती है। इससे आम लोगों के साथ उद्योगपतियों को सबसे बड़ा फायदा होगा। अब रोज के जाम से मुक्ति मिल सकेगी। साथ ही ढुलाई को आने वाले वाहन चालक आसानी से आ सकेंगे। -सुभाष गुप्ता, उद्योगपति।

बॉर्डर पर जाम के चलते कई बार मॉल ढुलाई के लिए आने वाले वाहन चालक मना कर देते थे। जाम में फंसने के चलते ढुलाई कराने के काम में दिक्कत आती थी। कई बार अतिरिक्त चार्ज तक देना पड़ता था। अब हाईवे खुलने से काफी फायदा होगा। -धीरज चौधरी, उद्योगपति।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें