फोटो : सोनीपत के चिटाने वाली माता मंदिर में आयोजित महामृत्युंजय अनुष्ठान में यज्ञ के दौरान आहुत
सोनीपत। शहर स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में आयोजित 30 दिवसीय महामृत्युंजय अनुष्ठान का समापन विधि-विधान से यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डालकर सुख-शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद कन्या पूजन, माता की आरती और भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दिल्ली से आए रमेश चंद अग्रवाल और उनके परिवार ने विशेष रूप से भाग लिया। पूरे अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। बड़ौत से आए आचार्य पुष्पेंद्र, पंडित अमित शौनक और राजेश शौनक ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस अवसर पर मंदिर प्रधान महेश गोयल, तरुण गोयल, सुधीर कुमार और नरेश कुमार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर प्रधान ने बताया कि 30 दिनों तक चले अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद
कार्यक्रम में दिल्ली से आए रमेश चंद अग्रवाल और उनके परिवार ने विशेष रूप से भाग लिया। पूरे अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। बड़ौत से आए आचार्य पुष्पेंद्र, पंडित अमित शौनक और राजेश शौनक ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस अवसर पर मंदिर प्रधान महेश गोयल, तरुण गोयल, सुधीर कुमार और नरेश कुमार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर प्रधान ने बताया कि 30 दिनों तक चले अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।