फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समाधान शिविर में हो शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निपटारा

Sat, 03 Jan 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और समाधान की अद्यतन रिपोर्ट समाधान प्रकोष्ठ के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए हैंं।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों में आयोजित समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में उपायुक्त सोनीपत सुशील सारवान ने जिला स्तर के सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के निपटारे में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लोगों की संतुष्टि सर्वोपरि है और समाधान शिविर आमजन को राहत पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। डीसी सुशील सारवान ने स्पष्ट किया कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों को किसी भी सूरत में लंबित न रखा जाए। सभी मामलों की पूरी जांच कर समयबद्ध समाधान किया जाए।
विज्ञापन

इसके बाद समाधान प्रकोष्ठ के पोर्टल पर निवारण का सही व विस्तृत विवरण दर्ज किया जाए ताकि शिकायतों के दोबारा खुलने की स्थिति न बने। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि समाधान शिविर से जुड़ी शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार नागरिकों की सुविधा के लिए जिले व उपमंडल गोहाना, गन्नौर और खरखौदा में सप्ताह में दो दिन सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा अब प्रत्येक शुक्रवार को भी प्रात: 11 बजे समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सीरिन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें