समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम प्रवेश कादियान।
- फोटो : credit
गन्नौर। बांय गांव के बिजेंद्र ने विवाह शगुन योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी से पात्रता के आधार पर योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। बिजेंद्र ने 25 मई 2025 को योजना के लिए आवेदन किया था। उस समय उनके परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1.40 लाख रुपये दर्ज थी।
आरोप है कि बिजली विभाग ने उनके परिवार पहचान पत्र में गलत मीटर दर्ज कर दिए। इससे उनकी आय बढ़कर 1.80 लाख से तीन लाख रुपये हो गई। इस कारण उनका आवेदन रद्द कर दिया गया। बाद में गलत मीटर हटवा दिए गए और आय फिर 1.40 लाख रुपये हो गई। इसके बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय, एसडीएम गन्नौर और उपायुक्त सोनीपत को शिकायत दी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।