फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कंपनी अधिकारी को अर्धनग्न कर लूटा

Tue, 10 Dec 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के पास कंपनी अधिकारी से हाथापाई कर लूटपाट करने का सामना आया है। कंपनी अधिकारी को अर्धनग्न किया और दोनों हाथ-पैर बांधने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित कंपनी अधिकारी ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली के द्वारका स्थित शिवानी एन्क्लेव निवासी भूप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांव रसोई के पास एक कंपनी में एचआर हैं। वह रविवार देर शाम कंपनी से छुट्टी होने के बाद घर जा रहे थे। वह जब केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास पहुंचा तो चार-पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। उनके साथ युवकों ने हाथापाई करके उनकी जेब से एक हजार रुपये निकाल लिए और उनसे मोबाइल फोन छीन लिया।
गूगल पे से 17,723 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए
इसके बाद युवकों ने उन्हें कैंची दिखाकर मोबाइल का पासवर्ड पूछा और गूगल पे से 17,723 रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। युवकों ने उन्हें अर्धनग्न कर दिया। उनकी कमीज भी फाड़ दी और उनके दोनों हाथ व पैर बांध दिए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह से कंपनी में पहुंचे। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें