फोटो 13: सोनीपत के गांव फरमाणा में निर्मित सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करते इंडियन पोटाश लिमिटे
खरखौदा। गांव फरमाणा में निर्मित सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) के प्रबंध निदेशक और फरमाणा निवासी डाॅ. प्रमिंद्र गहलोत ने किया। सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए डाॅ. प्रमिंद गहलोत ने 61 लाख रुपये दिए थे, जबकि ग्राम पंचायत ने 1200 गज जमीन प्रदान की है।
सामुदायिक केंद्र के बनने के बाद अब स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह केंद्र सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी होगा। केंद्र में बैठक हाॅल, रसोई घर व शौचालय की व्यवस्था है। इससे यहां बड़े पैमाने पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इस दौरान गहलोत खाप प्रधान दयानंद गहलोत, धर्मबीर नंबरदार, पप्पू नंबरदार, सतबीर नंबरदार, सरपंच मंजीत, प्रधान कृष्ण रिढाऊ, पूर्व सरपंच वीरेंद्र, बिट्टू, राजेश, कुशाल, पाली, राजेश, अंतराम आदि मौजूद रहे।
31 लाख और देने की घोषणा
कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. प्रमिंद्र गहलोत ने आयोजन स्थल पर पौधरोपण किया। इससे पहले सरपंच जगदीश ने उनका पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इसके बाद डाॅ. प्रमिंद्र गहलोत ने 31 लाख रुपये और देने की घोषणा की। इससे बड़ा बरामदा, कमरा, मंच, चहारदीवारी व शौचालय बनाए जाएंगे। पंचायत इस परियोजना के लिए 1400 गज जमीन मुहैया करवाएगी।
फोटो 13: सोनीपत के गांव फरमाणा में निर्मित सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करते इंडियन पोटाश लिमिटे