फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 30 दिवसीय महामृत्युंजय एवं शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ

Fri, 31 Jul 2026 05:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के चिट्टाने वाली माता मंदिर में शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान कराते हुए पं. अमित शौनक
विज्ञापन
सोनीपत। हलवाई हट्टा स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर शुक्रवार से 30 दिवसीय महामृत्युंजय और शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

यज्ञ के मुख्य यजमान दिल्ली निवासी रमेश चंद अग्रवाल रहे। उन्होंने विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में भगवान गणेश, मां अंबिका तथा सर्ववेदी पूजन संपन्न कराया। पूजन की सभी वैदिक विधियां अमित शौनक और राजेश शौनक ने कराईं। उत्तर प्रदेश के बड़ौत से आए विद्वानों ने रुद्राभिषेक और दुर्गा सप्तशती का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की सुगंध से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं आदिशक्ति की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर पं. रज्जो, पं. अक्षय शर्मा, पं. आर्यन शर्मा, पं. यश शर्मा, पं. रुद्राक्ष शौनक सहित अन्य विद्वान आचार्यों ने भी अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें