फोटो 13: सोनीपत के गोहाना में महम रोड पर डेकोरेटिव लाइटें लगाने के कार्य का शिलान्यास करती नप अ
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से महम रोड पर कालम डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएंगी। शनिवार को नप अध्यक्ष रजनी विरमानी ने इसका शिलान्यास किया। लाइल लगाने पर 38 लाख रुपये की लागत आएगी।
नप अध्यक्ष रजनी विरमानी ने कहा कि शहर में जनसुविधाओं और सुंदरीकरण को बढ़ाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। महम रोड पर विश्वकर्मा चौक से गुढ़ा चुंगी तक कालम डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएंगी।
शहर में पहले प्रमुख मार्गों पर ऐसी लाइटें लगाई गई थीं जिसके अच्छे परिणाम मिले हैं। इन लाइटों से पर्याप्त रोशनी होगी जिससे लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। इस दौरान नगर पार्षद सोनिया, मनोज कौशिक, जगदीश राय, निपुण सहारावत, विनोद राजौरा, मुकेश देवगन, राजेश कुमार, नन्हाराम, राम सिंह सैनी, राम निवास शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना शर्मा, संजय दूहन भी मौजूद रहे।