फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण की बेहद खराब श्रेणी बरकरार

Thu, 04 Dec 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :34: सोनीपत के बहालगढ़ में कूड़े में लगाई गई आग। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की वजह से ठंड बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान घटकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 23 डिग्री था। दिनभर लगभग 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही।
विज्ञापन


मौसम के इस बदलाव के बीच वायु प्रदूषण की स्थिति अभी भी चिंताजनक है। बुधवार को सोनीपत का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 308 दर्ज किया गया। एक्यूआई लगातार बेहद खराब श्रेणी में है। विशेषज्ञ डॉ. जेएस पूनिया का कहना है कि इस स्तर का प्रदूषण सांस संबंधी रोगियों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अधिक खतरा पैदा कर सकता है। दूसरी तरफ कच्चे क्वार्टर बाजार व बहालगढ़ चौक पर कूड़े में आग लगाई हुई मिली। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि कूड़ा जलाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें