फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के साथ शीत लहर भी शुरू, सड़क के साथ रेल यातायात भी प्रभावित

Wed, 09 Dec 2015 11:08 PM IST
cold wave
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को कोहरे के साथ-साथ लोगों को शीतलहर का भी सामना करना पड़ा। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। कोहरे से सड़क यातायात ही नहीं बल्कि रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। बुधवार सुबह घने कोहरे और दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहने से तापमान में काफी गिरावट आई। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों रहीं लेट
सुबह घने कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी नजर आया। लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रही, वहीं पैसेंजर ट्रेनें भी 10 से 20 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं दूसरी तरफ सड़क पर भी वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


यह रही ट्रेनों की स्थिति
अंबाला की ओर जाने वाली
गाड़ी संख्या    गाड़ी का नाम        लेट
14217    ऊंचाहार एक्सप्रेस        8.45 घंटे
14649    सरयू यमुना एक्सप्रेस    8 घंटे
14731    बटिंडा एक्सप्रेस        2.20 घंटे
12459    सुपर एक्सप्रेस        1 घंटा
12925    पश्चिम एक्सप्रेस    2.15 घंटे

दिल्ली की ओर जाने वाली
11078    झेलम एक्सप्रेस        3.30 घंटे
14674    शहीद एक्सप्रेस        15 घंटे
12054    जनशताब्दी          1 घंटा
14732    भठिंडा एक्सप्रेस    5 घंटे
12460    सुपर एक्सप्रेस        रद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें