दिल्ली का ग्रीन टैक्स सोनीपत जिले की सड़कों के साथ-साथ आम लोगों पर भारी पड़ रहा है। ग्रीन टैक्स के कारण भारी वाहनों ने सोनीपत का रुख अख्तियार कर लिया है। आलम यह है कि उत्तर प्रदेश जाने वाले मेरठ रोड, बहालगढ़ और मुरथल रोड वाले रूट पर हर समय भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। मुरथल रोड और बहालगढ़ रोड से आने वाला सारा ट्रैफिक रोहतक रोड आरओबी के जरिए सोनीपत से खरखौदा और फिर आगे गुड़गांव, फरीदाबाद की ओर निकल जाते हैं। दिल्ली का ग्रीन टैक्स बचाने के लिए ही भारी वाहन दिल्ली जाने से बच रहे हैं और इसका सीधा सोनीपत की सड़कों पर पड़ रहा है। हर समय जाम की हालत बने रहते हैं। ये ही नहीं भारी वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते आए दिन कोई न कोई हादसा भी घटित हो जाता है।
जाम बना सबसे सिरदर्दी
भारी वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण सबसे बड़ी सिरदर्दी जाम की बनी हुई है। भारी संख्या में जाम के चलते लोगों का पैसा और समय तो बर्बाद हो रही है, इसके अलावा प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। हालांकि भारी वाहनों की उपस्थिति सड़कों की स्थिति पर भी भारी पड़ रही है। करोड़ों रुपये की सड़कें ओवरलोड वाहनों से टूटने लगी हैं। इसका भी सीधा असर आम लोगों पर ही पड़ रहा है।
छतेहरा के पास फाटक पर आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। जैसे ही आरओबी बन जाएगा, वैसे ही ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। इसके लिए निर्माण कंपनी को निर्देश भी दिए हैं।
-कविता जैन, केबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार