फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आचार संहिता लागू, फिर भी नहीं उतरे बैनर-पोस्टर

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत निगम कार्यालय में सत्ता पक्ष के निवर्तमान मेयर व कैबिनेट मंत्री के फोटाे के साथ स
विज्ञापन

विज्ञापन
ृसोनीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है लेकिन शहर की सड़कों व नगर निगम कार्यालय में लगे राजनीतिक पार्टियों व भावी उम्मीदवारों के बैनरों को उतारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
राज्य चुनाव आयोग ने 13 अप्रैल को निकाय चुनाव की तिथि का एलान कर दिया था। उसके बाद से आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है लेकिन निगम कार्यालय, शहर के पार्कों व मुख्य मार्गों पर राजनीति पार्टियों से बैनर व पोस्टर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

इन बैनर व पोस्टरों के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार हो रहा है। नगर निगम कार्यालय में सरकार की योजनाओं का बखान हो रहा है। निगम कार्यालय में सत्ता पक्ष के लोगों के फोटाे के साथ सरकारी योजनाओं का प्रचार हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।

अगर निगम कार्यालय में सत्ता पक्ष के लोगों के फोटाे के साथ सरकारी योजनाओं का प्रचार का बैनर लगे हैं तो उन्हें उतरवाया जाएगा। साथ ही शहर के मुख्य मार्गों व कॉलोनियों से भावी उम्मीदवारों के बैनर व पोस्टरों को उतरवाया जा रहा है।
विज्ञापन

मीतू धनखड़, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम

फोटो : सोनीपत निगम कार्यालय में सत्ता पक्ष के निवर्तमान मेयर व कैबिनेट मंत्री के फोटाे के साथ स

फोटो : सोनीपत निगम कार्यालय में सत्ता पक्ष के निवर्तमान मेयर व कैबिनेट मंत्री के फोटाे के साथ स

फोटो : सोनीपत निगम कार्यालय में सत्ता पक्ष के निवर्तमान मेयर व कैबिनेट मंत्री के फोटाे के साथ स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें