फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएम फ्लाइंग ने गैस गोदाम में मिली खामियां

विज्ञापन
गैस एजेंसी में जांच करती सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


गन्नौर। सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम सनपेड़ा रोड स्थित बधवार गैस एजेंसी के गैस गोदाम पर औचक निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान टीम ने घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के स्टॉक को चेक किया।
जांच में स्टॉक तो सही पाया गया लेकिन कुछ अनियमितताएं भी सामने आईं। टीम में सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर बिजेंद्र, सब इंस्पेक्टर राजेश तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग गन्नौर के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी हरेंद्र सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गांव में गैस सप्लाई करने वाली एक गाड़ी पर एजेंसी का पूरा पता अंकित नहीं था जो नियमों के खिलाफ है। इसके अलावा गोदाम में रखे सिलिंडरों का पूरा विवरण स्टॉक बोर्ड पर भी प्रदर्शित नहीं किया गया था।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग अधिकारियों ने इन खामियों को गंभीरता से लेते हुए सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी को जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी संचालक को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं संचालक कपिल बधवार ने दावा किया कि जांच में अधिकांश व्यवस्था सही पाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें