फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में राष्ट्रवाद की शिक्षा होती तो 370 हटाने में 68 साल नहीं लगते : सीएम

विज्ञापन
विद्यार्थी विधिक साक्षरता मिशन के वार्षिक समारोह में संबोधित करते सीएम मनोहर लाल - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। स्कूलों में कानूनी शिक्षा के साथ नैतिक और राष्ट्रवाद की शिक्षा भी होनी चाहिए। स्कूलों में राष्ट्रवाद की शिक्षा होती तो अनुच्छेद 370 हटाने में 68 साल नहीं लगते। ये बातें सीएम मनोहर लाल शनिवार को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सभागार में हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग हरियाणा की से आयोजित विद्यार्थी विधिक साक्षरता मिशन के वार्षिक समारोह में संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि इन सभी शिक्षाओं के लिए एक कॉमन शब्द लेमन है, जिसमें एलई से लीगल एजुकेशन, एमओ से मोरल व एन से नेशनलिज्म एजुकेशन है। सीएम ने कहा कि नैतिक शिक्षा से विवाद कम होंगे, क्योंकि जब नैतिक शिक्षा कोई पढ़ता है तो वह सामाजिकता को देखते हुए भाईचारा बनाकर रखता है। इसके साथ ही कोई विवाद होता है तो उसे आपस में बैठकर सुलझा लिया जाएगा। राष्ट्रवाद की शिक्षा से राष्ट्र के लिए कुछ करने की भावना पैदा होगी।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना जरूरी है, क्योंकि यह भावना नहीं होगी तो इंसान की सोच छोटी हो जाएगी और समाज का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा। सीएम ने कहा कि कमजोर, शोषित व वंचित लोगों को विधिक साक्षरता के माध्यम से उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना आसान होगा। उन्होंने कहा कि साक्षरता मिशन देश को नई दिशा दे रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर भी लोक अदालतों व मध्यस्थता से कोर्ट के बाहर भी विवादों का निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

देश को ट्रिब्यूनलों की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में इन सब बातों को देखेते हरियाणा राज्य ट्रिब्यूनल का गठन करने का फैसला लिया है। इसका कुछ लोग विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज देश और दुनियों में ऐसे ट्रिब्यूनलों की आवश्यकता है। ट्रिब्यूनल में विशेषज्ञ विवादों को सुलझाने में मदद करता है और देश में लगभग 1500 ट्रिब्यूनल कार्य कर रहे हैं। इससे आम आदमी को सुगम, सस्ता व आसानी से न्याय उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था इससे ओर अधिक कारगर व गुणवत्तापरक बनेगी। लोकतंत्र की सरकारें विधेयक पास कर कानून बनाती है, लेकिन उनकी सही व्याख्या करना न्यायपालिका का कार्य है। उन्होंने हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के पदाधिकारियों का आश्वस्त किया कि इस तरह के कार्यक्रम अधिक कारगर ढंग से चलाने के हरियाणा सरकार की ओर से जितना भी संभव होगा, हर प्रकार का सहयोग किया जाएगा।
--
सीएम बोले कश्मीर की लड़कियां हमारी बेटियों की तरह
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। सीएम मनोहर लाल ने शनिवार को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कहा कि जिस तरह से लोग कश्मीर से बहु लाने की बात कर रहे हैं, उसमें किसी की गलत मानसिकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर की लड़कियां भी हमारी बेटियों की तरह हैं और उनका सभी सम्मान करते हैं। सीएम ने एक दिन पहले ही मजाकिया लहजे में कहा था कि पहले हमारे मंत्री प्रदेश का लिंगानुपात कम होने के कारण कहते थे कि इस तरह बहु यूपी व बिहार से लानी पड़ेगी, लेकिन अब कश्मीर से बहु ला सकते हैं। इसको विवादित बताया जाने लगा तो उस पर सीएम ने कहा कि कश्मीर की लड़कियां देश से अलग नहीं हैं, क्योंकि देश की लड़कियां उनकी बेटियों की तरह हैं तो कश्मीर की लड़कियां भी बेटियों की तरह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें