मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा कि प्रथम नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने नशामुक्त हरियाणा अभियान पर जोर देते हुए नागरिकों से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे नशा तस्करों की सूचना सरकार को दें। सरकार ऐसे नागरिकों की पहचान गोपनीय रखेगी और उचित इनाम भी प्रदान करेगी।
कांग्रेस पर तंज
मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों के कारण वह दिल्ली और हरियाणा में अपनी पकड़ खो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों का ही नतीजा है कि वह इन राज्यों में खाता तक नहीं खोल पाई।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आएंगे। इस दौरान वे हिसार एयरपोर्ट और 800 मेगावाट क्षमता के बिजली संयंत्र का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।