सोनीपत के खेवड़ा में बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि खेवड़ा में आईटीआई के लिए जमीन खरीदी जा चुकी है, उसका केवल सीएलयू बाकी है, जोकि जल्द ही करवाकर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की एक बड़ी मांग पशु अस्पताल की है, जिस पूरा करने के आदेश उन्होंने दे दिए हैं।
सोनीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सबसे पहले गांव खेवड़ा में पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जो घोषणाएं हुई हैं, उन्हें पूरा किया जाता है। लेकिन कांग्रेस के नेताओं की घोषणाओं की स्वीकार्यता उनके अपने घर में ही नहीं है। उनका एक नेता घोषणा करता है तो दूसरा उसे मानने से इंकार कर देता है और कहता है कि यह घोषणा कांग्रेस की नहीं है बल्कि उनकी अपनी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
खेवड़ा में आईटीआई, पशु अस्पताल व हेल्थ सेंटर खोला जाएगा, जल्द होगा काम शुरू
खेवड़ा में बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि खेवड़ा में आईटीआई के लिए जमीन खरीदी जा चुकी है, उसका केवल सीएलयू बाकी है, जोकि जल्द ही करवाकर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की एक बड़ी मांग पशु अस्पताल की है, जिस पूरा करने के आदेश उन्होंने दे दिए हैं। इसके अलावा गांव में एक हेल्थ सेंटर भी खोला जाना है। इस पर भी काम शुरू कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान भाला फेंक स्पर्धा में खेवड़ा के स्टार खिलाड़ी सुमित आंतिल द्वारा हाल ही में पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने पर बधाई दी। इस दौरान विधायक मोहन लाल बडौली भी मौजूद रहे।