फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुरुद्वारा रोड पर चला स्वच्छता अभियान, मेयर ने दुकानदारों से सफाई रखने की अपील की

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के दयाल चौक के पास कूड़ा उठवाते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनीपत। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर सोनीपत अभियान के 48वें सप्ताह के शनिवार को गीता भवन चौक से दयाल चौक तक गुरुद्वारा रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेयर राजीव जैन ने अभियान में शामिल होकर दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों और शहरवासियों से आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

मेयर ने दुकानदारों और ढाबा संचालकों से प्रतिष्ठानों के आसपास कूड़ा जमा न होने देने और सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने लोगों से सड़क पर कूड़ा न फेंकने तथा कचरा डस्टबिन में डालकर नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में देने की अपील की।
मेयर ने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। दुकानदार, व्यापारी, ढाबा संचालक और शहरवासी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तो सोनीपत को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद संजीव वलेचा, आनंद, नकीन मेहरा, शमशेर तूफान, कृष्ण कबीरपुर, पवन, मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, सफाई निरीक्षक कृष्ण और सुपरवाइजर अजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें