फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक ने की सफाई

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के खरखौदा ​स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में पौधरोपण करते विधायक पवन। स्रोत: प्रवक् - फोटो : Archive
विज्ञापन
खरखौदा। सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक पवन खरखौदा ने शनिवार को क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर स्वच्छता, खेल, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा का संदेश दिया। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में सफाई अभियान में हिस्सा लिया, क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ियों से मुलाकात की और उपमंडल नागरिक अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

विधायक ने पार्क में स्वयं सफाई कर लोगों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद क्रिकेट अकादमी पहुंचकर अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ अनुशासन की भावना को मजबूत करते हैं।
अस्पताल परिसर में पौधरोपण करते हुए विधायक ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
इसके बाद विधायक गांव ककरोई पहुंचे। सरपंच कर्मबीर फौजी की अध्यक्षता में राजकीय उच्च विद्यालय में कार्यक्रम हुआ। विधायक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन और मेहनत को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें