फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ककरोई चौक से सूरी पेट्रोल पंप वाली गली तक चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
सफाई अ​भियान चलाते भाजपा कार्यकर्ता व सफाई मित्र। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। नगर निगम के निवर्तमान मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में 35वां साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ककरोई चौक से सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के मोड़ तक सफाई की गई। सेक्टर-23 के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लॉट से कूड़े को बुलडोजर से उठवाया गया।
निवर्तमान मेयर 35 सप्ताह से लगातार हर शनिवार को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सोनीपत अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं और सफाई मित्रों को सड़क पर उतारते हैं। इस दौरान दुकानदारों और रेहड़ी वालों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सब के प्रयास से सड़कें कूड़ामुक्त हो जाएं तो एक बड़ी क्रांति का सूत्रपात होगा। अभियान में नकिन मेहरा, सुरजीत दहिया, जोगेंद्र, विकास, ब्रह्मप्रकाश राठी, शैलेंद्र तोमर, विक्की, दीपक पांचाल, संदीप, मोनू, प्रधान जतिन व दुकानदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें