फोटो 09: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में सफाई निरीक्षक, ठेकेदार, सुपरवाइजराें के साथ बैठक करते मेय
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, ताकि सफाई कार्य सुचारु रूप से हो सके। साथ ही 20 जून से पहले नालों और सेक्टर में रेन वाटर लाइन की सफाई भी सुचारु रूप से की जाए, जिससे सड़कों पर जलभराव की समस्या न हो।
नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, सफाई ठेकेदार, कंपनी के सभी सुपरवाइजर की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि बाजारों में रात को होने वाला सफाई कार्य अब शनिवार को हुआ करेगा। इससे रविवार को बाजारों में गंदगी दिखाई न दे।
मेयर ने यह भी कहा कि नालों की सफाई करने के बाद उसे स्लैब से जरूर ढकें, ताकि हादसा न हो और निकाली गई गाद एक दिन के बाद उठाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सेक्टरों में रेन वाटर की नालियों व जालियों की बेहतर सफाई की जाए।
मेयर ने नालों की टूटी हुई स्लैब की भी सूची बनाने के लिए कहा है, ताकि बारिश का सीजन शुरू होने से पहले उन्हें ढका जा सके। उन्होंने ठेकेदारों को सफाई उपकरण समय पर उपलब्ध करवाने के भी आदेश दिए।