फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बारिश से पहले शहर में नालों की सफाई शुरू

Sun, 21 Jun 2026 06:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। बारिश के मौसम को देखते हुए नगर पालिका ने शहर के प्रमुख नालों की सफाई शुरू करा दी है। इसके लिए करीब 22 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। नगर पालिका के अनुसार रेलवे रोड, बेगा रोड, गुमड़ रोड और खेडी गुज्जर रोड सहित शहर के प्रमुख नालों की सफाई कराई जाएगी ताकि बारिश के दौरान पानी निकासी में किसी प्रकार की समस्या न आए। बुलडोजर से नालों के स्लैब उठाने और गाद निकालने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका अभियंता राहुल मोर ने बताया कि टेंडर के तहत एक वर्ष तक नालों की सफाई का कार्य चलता रहेगा। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले नालों की सफाई संबंधित विभाग की ओर से कराई जाएगी। नगर पालिका सचिव प्रदीप ने कहा कि यदि कहीं सफाई कार्य में लापरवाही दिखाई दे तो नागरिक इसकी सूचना पालिका को दें, ताकि संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें