फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जलभराव से निपटने के लिए नालों की सफाई जारी

Tue, 08 Jul 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13: सोनीपत के गन्नौर में स्लैब हटाकर नालों की सफाई करता बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। बारिश के मौसम में शहर में जलभराव न हो इसको ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने शहर के नालों की सफाई का कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

नपा सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि बारिश के समय शहर में कही पानी न भरे, इसके लिए उन्होंने मानसून से पहले शहर के सभी नालों की सफाई का कार्य शुरू करवा दिया है। इसके लिए नगर पालिका ने दो महीने के लिए निजी एजेंसी को बुलडोजर से नालों की सफाई करवाने का टेंडर दे रखा है।
इसके लिए स्थानीय विधायक देवेंद्र कादियान के निर्देश पर शहर में सभी नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की ओर से रेलवे रोड पर नालों की सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी से नालों से अवरोध हटाया जा रहा है, जिससे बारिश में नालों में पानी का प्रवाह बना रहे और मोहल्लों में जलभराव न हो। इसके अलावा काॅलोनियों के नाले-नालियों की सफाई कर्मचारियों से करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें